फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरान कलियर: शर्मसार करने वाला मामला, दरगाह के पास कूड़े के ढेर में मिली बच्ची

Wed, 13 Oct 2021 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर

सार

बुधवार को पिरान कलियर दरगाह पीर गैब अली शाह के पास गुजर रहे लोगों ने किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनी। सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर में देखा तो एक नवजात कपड़ों में लपेट कर रखा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिरान कलियर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कलियर दरगाह पीर गैब अली शाह के समीप सड़क किनारे कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची मिली है। बुधवार को सामने आई इस घटना के मामले में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


लोगों ने किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनी
जानकारी के मुताबिक बुधवार को पिरान कलियर दरगाह पीर गैब अली शाह के पास से गुजर रहे लोगों ने किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनी। सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर में देखा तो एक नवजात कपड़ों में लपेट कर रखा था।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पाकर एसआई शिवानी नेगी मौके पर पंहुचीं। पुलिस ने देखा कि नवजात बच्ची है। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए रुड़की अस्पताल में भिजवाया। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि नवजात को रुड़की अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें