विरोध करने पर युवक जबरन बात करता रहता था। इसी बीच 29 मार्च को युवक ने युवती को मिलने के लिए कलियर में बुलाया। जहां युवक युवती को बहलाकर एक होटल में ले गया। जहां पहुंचकर युवक ने युवती की इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद युवक ने युवती से बात करनी बंद कर दी। युवती ने युवक को फोन किया तो, आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी शाहपुर बड़ौत निवासी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।