फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

Wed, 15 May 2019 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

शहर के एक होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंडीगढ़ से पिथौरागढ़ पुलिस के पास मामला हस्तांतरित होने के बाद यहां कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस होटल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप है वहां पुलिस ने छानबीन की। जांच में आरोपी युवक के घटना वाले दिन होटल में ठहरने की पुष्टि हुई है। बताया कि कुछ दिन पूर्व पिथौरागढ़ नगर के एक होटल में एक युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता चंडीगढ़ चली गई थी, जहां उसने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और घटनास्थल पिथौरागढ़ में होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने मामले को पिथौरागढ़ पुलिस को हस्तांतरित कर दिया। यहां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिथौरागढ़ कोतवाली में युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज क र ली गई है। वहीं,  पुलिस संरक्षण में चंडीगढ़ से यहां लाने के बाद नाबालिग का उपचार कराया जा रहा है। इस संबंध में एसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि चंड़ीगढ़ पुलिस से यह मामला पिथौरागढ़ पुलिस के पास आया था। कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें