फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फोटो बाज’ नेताओं से भाजपा परेशान, तीन नेताओं से जवाब तलब

Fri, 22 Jun 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
netaji
विज्ञापन

पार्टी कार्यक्रमों के दौरान ‘मीडिया फेम’ में आने को बेताब नेता भाजपा का सिरदर्द बन गए हैं। महानगर भाजपा को ऐसे तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस तक जारी करना पड़ा है। इन तीन नेताओं में पहले सरदार जीवन सिंह नगर निगम के पूर्व और दूसरे, अजय सिंघल निवर्तमान पार्षद हैं, जबकि तीसरे नेता दिनेश रावत को प्रदेश सरकार ने हाल ही में रेशम फेडरेशन का निदेशक बनाया है।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने तीनों नेताओं को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने एक हफ्ते में नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो पार्टी कार्यक्रमों में उनके शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। तीनों नेताओं को जो कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उसमें 19 जून को हुई योग पदयात्रा का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि पदयात्रा के दौरान तीनों नेताओं के आचरण से पार्टी की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा।

पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान उनके प्रोटोकाल का ध्यान नहीं रखा गया। अक्सर देखने में आ रहा है कि पार्टी के ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में तीनों नेताओं द्वारा फोटो खिंचवाने के लिए धक्का मुक्की की जाती है। यह उनकी सामान्य आदत बन गई है, जो भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन रही है। ऐसे में कनिष्ठ कार्यकर्ता भी ऐसा करने को प्रेरित हो रहे हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि वरिष्ठ नेता होने के नाते सीधे कार्रवाई करना उचित नहीं होगा, लेकिन एक हफ्ते में यदि उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो उनका पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


नोटिस मिलने से इंकार
‘अमर उजाला’ ने भाजपा नेता अजय सिंह और सरदार जीवन सिंह से पार्टी के कारण बताओ नोटिस के संबंध में जब प्रतिक्रिया जाननी चाहिए तो दोनों नेताओं ने नोटिस को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने पदयात्रा के दौरान विघ्न डालने की शिकायत से भी इंकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें