फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में देर रात लगी भीषण आग, हजारों का सामान खाक

Fri, 22 Jun 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हल्द्वानी में एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में देर रात संदिग्ध हालातों में आग लग गई। आग में हजारों का सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात साढ़े 11 बजे चौधरी एसोसिएट्स के ऑफिस में किन्हीं कारणों से आग लग गई। दुकान स्वामी ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। 

अग्निकांड में 50 हजार रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। मोहम्मद सोहेल पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी लाइन नंबर 15 आजाद नगर का तिकोनिया में नेगी कॉम्प्लेक्स पर चौधरी एसोसिएट्स के नाम से दफ्तर है। गुरुवार की रात को सोहेल रोजाना की तरह दफ्तर बंद कर घर चले गए। रात करीब 11:30 बजे पड़ोसी करण ने ऑफिस से धुआं निकलता देख फोन पर सोहेल को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सोहेल मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर जलकर नष्ट हो गए। मोहम्मद सोहेल ने बताया कि सूचना देने के बाद दमकल वाहन नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें