फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, फूलन देवी के हत्यारे की मां ने क्या कहा?

Sat, 09 Aug 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, लक्सर, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद फूलन देवी हत्याकांड के मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले पर रुड़की के लोगों की निगाहें लगी रहीं।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी शेरसिंह राणा और उसके भाई सहित कई आरोपी आसपास के रहने वाले हैं इसलिए लोगों की जिज्ञासा बनी रही कि अदालत क्या फैसला सुनाएगी।

दिल्ली की अदालत ने इस बहुचर्चित मामले में बीटी गंज रुड़की निवासी शेर सिंह राणा को दोषी माना है, जबकि शेष अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है।

फैसला सुनने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए शेरसिंह राणा की मां सत्यवती ने कहा कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।

ऊपरी अदालत में अपील की जाएगी

भले ही न्यायालय ने उनके बेटे शेरसिंह राणा को दोषी ठहराया हो, लेकिन सुकून की बात यह है कि दूसरे बेटे विजय उर्फ राजू समेत जो अन्य नौ आरोपी बरी किए गए हैं वे भी उनके बच्चे की तरह ही हैं। आखिर इन सभी को तो इंसाफ मिला ही है।

सत्यवती ने कहा कि कोर्ट अब 12 अगस्त को शेरसिंह राणा को सजा सुनाएगी, इस फैसले को देखने के बाद ही वे आगे का निर्णय लेंगे। कोर्ट जो भी सजा सुनाएगा उसके खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की जाएगी।

गौरतलब है कि इस मामले में शेर सिंह राणा को न्यायालय ने दोषी माना है।

जबकि उसके भाई विजय उर्फ राजू तथा देहरादून निवासी शेखर सिंह पंवार, लिब्बरहेड़ी निवासी अमित राठी, रुड़की के ही निवासी प्रवीण मित्तल, प्रदीप रौथाण, कोटद्वार निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी, बुढ़ाना निवासी राजेंद्र, बिजोपुरा लक्सर निवासी राजबीर सिंह, जहानाबाद बिहार निवासी श्रवण कुमार तथा भलस्वागाज भगवानपुर निवासी धीरज उर्फ विक्की को बरी कर दिया गया है।

उसने कोई अपराध नहीं किया

इनमें से शेखर सिंह, राजबीर सिंह और श्रवण कुमार जेल में हैं, जबकि धीरज उर्फ विक्की अंतरिम जमानत पर इन दिनों अपने घर आया हुआ है। प्रदीप रौथाण की मृत्यु हो चुकी है।

बिजोपुरा में राजबीर के घरवालों ने जब कोर्ट का फैसला सुना तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।

पिता जगत सिंह का कहना था कि उनके बेटे को इस मामले में झूठा फंसाया गया था न तो वह आपराधिक प्रवृत्ति का था और न ही उसने कोई अपराध किया था। विक्की के घर में भी कोर्ट के फैसले के बाद परिजनों ने काफी सुकून महसूस किया।
विज्ञापन

यह था मामला

पूर्व दस्यु सुंदरी और तत्कालीन सांसद फूलन देवी की 25 जुलाई 2001 को दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रुड़की निवासी शेर सिंह राणा को मुख्य अभियुक्त बताया गया था जबकि ये सभी अन्य आरोपी शेरसिंह राणा के सहयोगी के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।

राणा पर कार लूट का मुकदमा
सपा सांसद फूलन देवी की हत्या के दोषी ठहराए गए शेर सिंह राणा के खिलाफ दून में कार लूट का मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि हत्या की वारदात में उसने दून से लूटी गई कार का इस्तेमाल किया था।

राणा पर आरोप है कि उसने वर्ष 1998 में दो साथियों संग हाथीबड़कला से कपिल अरोड़ा की कार लूट ली थी।

रचा था अपहरण का नाटक
शेर सिंह राणा डीएवी पीजी कॉलेज का छात्र रहा है। उसने वर्ष 1997 में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव से ठीक पहले उसके अपहरण की खबर फैली। मतदान से पहले राणा नाटकीय अंदाज में लौट आया था। बाद में पता चला कि राणा ने खुद ही अपहरण का नाटक रचा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें