फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर नहीं दिया 500 से कम का तेल, लाइसेंस होगा सस्पेंड!

Fri, 11 Nov 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पेट्रोल
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के सेल्समैन के पास खुले पैसे होने के बावजूद पेट्रोल न देने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। शिकायत पर विभाग पेट्रोल पंप का लाइसेंस सस्पेंड करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुछ उपभोक्ता रुड़की के गणेशपुर में रेलवे रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में तेल भरवाने पहुंचे लेकिन, वहां मौजूद सेल्समैनों ने बाइक संचालकों को खुले पैसे देने या फिर 500 का तेल लेने को कहा।

जब उपभोक्ताओं ने सेल्समैन के हाथों में सौ-सौ के नोटों की गड्डी देखकर कहा कि तुम्हारे पास तो खुले हैं तो पांच सौ के नोट से तेल के पैसे काटकर वापस कर दो, लेकिन सेल्समैनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस सस्पेंड करने की तैयारी में आपूर्ति विभाग

पेट्रोल और डीजल - फोटो : file photo
उपभोक्ताओं ने बताया कि वह पूरे पांच सौ का तेल नहीं डलवा सकते हैं, क्योंकि उन्हें पैसे अन्य कामों के लिए भी चाहिए लेकिन, इसके बावजूद पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन ने मनमानी करते हुए मना कर दिया। इस पर उपभोक्ताओं को बिना तेल भरवाए लौटना पड़ा।

शिकायत पर आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी एमएस रावत का कहना है कि पेट्रोल पंप की लाइसेंस सस्पेंड की संस्तुति की तैयारी चल रही है। जल्द रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर, जब इस बाबत सेल्समैनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास जो पैसे हैं यह किसी ओर को देने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें