उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती से बड़ी राहत मिली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कीमतों में कमी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल के मूल्य में कमी करना सराहनीय कदम है। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
पिछले काफी समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आ रहे उछाल ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की चिंता बढ़ा दी थी। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर बेहद हमलावर है। बढ़ती कीमतों के बीच भाजपा को अपने बचाव में कोई वाजिब तर्क नहीं सूझ रहा था। ऐसे में अब मूल्यवृद्धि में कमी से सरकार को बड़ी राहत मिली है।
कौशिक ने कहा कि इससे निश्चित रूप से महंगाई पर अंकुश लगने के साथ आम लोगो को राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी लाभ होगा।