फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: सावधान! 20 से 40 आयु वर्ग के लोगों का संक्रमण का खतरा अधिक

Fri, 14 Jan 2022 01:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का मानना है कि 20 से लेकर 40 साल की उम्र के लोगों का एक्सपोजर कुछ ज्यादा ही रहता है।
विज्ञापन
अनूप नौटियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में 20 से लेकर 40 साल तक के लोग ज्यादा आ रहे हैं। ऐसा युवाओं के ज्यादा बाहर निकलने और कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी की वजह से है।
विज्ञापन


एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का मानना है कि 20 से लेकर 40 साल की उम्र के लोगों का एक्सपोजर कुछ ज्यादा ही रहता है। इस आयु वर्ग के लोगों पर पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सामाजिक सरोकार भी कुछ ज्यादा ही रहते हैं।

इसकी वजह से इस आयु वर्ग वाले लोगों में कोरोना संक्रमण की दर अधिक देखने को मिल रही है। कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के अनुसार 20 से लेकर 40 साल की उम्र के लोग नौकरियों की वजह या फिर घरेलू कामों की वजह से घर से बाहर ज्यादा निकलते हैं। ऐसे में उनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा कुछ ज्यादा ही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: तेजी से बढ़ रहा संक्रमण ग्राफ, पिछले 24 घंटे में मिले 3005 नए मरीज

टीकाकरण अभियान के चलते बची हजारों की जिंदगी
कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के अनुसार कोरोना टीकाकरण की वजह से लाखों लोगों की जिंदगी को बचाया जा सका है। फिलहाल उत्तराखंड समेत पूरे देश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या काफी कम है। जबकि डेल्टा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा है। इस बार डेल्टा वायरस से संक्रमित होने के बावजूद कई मरीजों में बीमारी का लक्षण तक नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित होने पर बीमारी का लक्षण उन्हीं लोगों में दिखाई दे रहा है जिन्होंने कोरोना टीके की पहली व दूसरी डोज नहीं लगवायी है। जिन लोगों ने दोनों डोज लगवा ली हैं उन्हें संक्रमण तो हो रहा है, लेकिन लक्षण भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें