कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि जनता भाजपा के शासन से परेशान हो चुकी है। प्रदेश में महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उत्तराखंड हड़ताली प्रदेश बनकर रह गया है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस चुनाव में जनता के बीच जाएगी और मिशन 2022 को फतह करेगी।
राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी संगठन की कांग्रेस भवन में हुई बैठक में बेहड़ ने यह बात कही। कहा कि अब जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाह से देख रही है। पार्टी मजबूती से जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताएगी। कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई है।
पार्टी की सह प्रभारी दीपिका पांडे ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उत्साह भरा। बैठक में पार्टी को बूथ और वार्ड स्तर तक कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, आशा टम्टा, सोम प्रकाश वाल्मीकि, जगदीश धीमान, डॉ. विजेंद्र पाल, प्रकाश नेगी, राजेन्द्र खन्ना, देवेन्द्र सिंह, अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, अशोक कोहली, दीपा चौहान, देवेन्द्र कौर, सुनील बांगा आदि मौजूद रहे।