फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से लगी भारत-चीन सीमा पर अब सब कुछ सामान्य

Fri, 19 Aug 2016 03:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
badahoti india china border
विज्ञापन
चमोली जनपद से सटी भारत-चीन सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के लिए गई जिला प्रशासन की टीम लौट आई है। टीम को इस बार सीमा क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।
विज्ञापन


विगत जुलाई माह में सीमा क्षेत्र में गई प्रशासन की टीम को चीनी सैनिकों की ओर से खदेड़े जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद गत नौ अगस्त को प्रशासन की 19 सदस्यीय टीम पुन: सीमा क्षेत्र के निरीक्षण को गई थी।

सूत्रों के अनुसार सुमना में बार्डर रोड के भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने से टीम को पैदल ही बार्डर क्षेत्र तक पहुंचना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

बाड़ाहोती में कोई संदिग्‍ध गतिविधि नहीं मिली

badahoti india china border
बाड़ाहोती क्षेत्र तक पहुंचने पर भी टीम को यहां कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।

14 अगस्त को टीम जोशीमठ लौट आई है। प्रशासन की टीम सालभर में तीन बार भारत-चीन सीमा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करने के लिए जाती है।

टीम के एक सदस्य ने बताया कि सुमन से आगे बारिश से कई जगहों पर रास्ते टूटे हुए हैं। बुग्याल क्षेत्रों में अपनी बकरी चराने के लिए गए चरवाहे निचले क्षेत्रों की ओर लौटने लगे हैं। सीमा क्षेत्र में सब कुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें