फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शराब पीने के लिए बुलाने का ऑडियो वायरल करने वाली महिला सिपाही सस्पेंड, एसएसपी ने जारी किया आदेश

Tue, 26 Mar 2024 08:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

Uttarakhand News: श्रीनगर के बाजार चौकी में बीते 24 मार्च को शराब पीने के लिए आमंत्रण करने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी लोकेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोतवाली श्रीनगर की बाजार चौकी में होली पर्व पर शराब पीने के लिए आमंत्रण देने के ऑडियो को वायरल करने में महिला हेड कांस्टेबल की संलिप्तता मिली है। इस पर एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने उनको निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, जिला कमांडेंट होमगार्ड ने दो होमगार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक उनकी ड्यूटी पर रोक लगा दी है। कोतवाली श्रीनगर के बाजार चौकी में बीते 24 मार्च को शराब पीने के लिए आमंत्रण करने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था।

जबकि, दो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उन्हें जिला कमांडेंट पौड़ी भेज दिया था। साथ ही मामले की जांच सीओ श्रीनगर को सौंपी थी। सीओ की जांच में ऑडियो वायरल करने में एक महिला हेड कांस्टेबल की संलिप्तता मिली। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया, हेड कांस्टेबल पिंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


Rishikesh: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई परमार्थ निकेतन की गंगा आरती, इस वजह से किया गया सूचीबद्ध
विज्ञापन


वहीं, जिला कमांडेंट होमगार्ड निर्मल जोशी ने बताया, चौकी में तैनात रहे होमगार्ड संजय सिंह व विजय सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी ड्यूटी पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। एडीसी (असिस्टेंट टू डिस्टि्क्ट कमांडेंट) को तीन दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें