फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल में पौड़ी, चंपावत जीते, दो मैच ड्रॉ

विज्ञापन
पवेलियन मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए जूझते हरिद्?
विज्ञापन
देहरादून। राज्य स्तरीय विद्यालयी फुटबॉल अंडर-19 चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को पवेलियन मैदान में आगाज हो गया। पहले दिन हुए मुकाबलों में पौड़ी, चंपावत विजयी रहे। दो मुकाबले बराबरी पर ड्रॉ रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने किया।
विज्ञापन

पवेलियन मैदान पर पहला मुकाबला हरिद्वार व पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। इसमें दोनों ही टीमें गोल के लिए जूझती रहीं। मैच खत्म होने तक दोनों में से कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। दूसरा मुकाबला अल्मोड़ा व पौड़ी के बीच हुआ। इसमें पौड़ी ने दोनों हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाए रखा। पौड़ी ने 3-0 स्कोर से एकतरफा मुकाबला जीता। मुकुल नेगी, अमन नेगी, गर्व ने एक-एक गोल दागे। तीसरा मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून व यूएसनगर के बीच एक-एक से ड्रॉ रहा। स्पोर्ट्स कॉलेज की तरफ से गर्व प्रताप व यूएसनगर की तरफ से ईश्वर कुमार ने एक-एक गोल किया। चौथे मुकाबले में चंपावत ने चमोली को 2-0 से हराया। चंपावत की तरफ से अमित पाठनी, सागर ने एक-एक गोल किया। पांचवे मैच में टिहरी टीम उपस्थित न होने के कारण स्पोर्ट्स कॉलेज ने वाक ओवर से अगले दौर में प्रवेश किया। यही स्थिति अल्मोड़ा व उत्तरकाशी के मुकाबले में भी रही। उत्तरकाशी टीम उपस्थित न होने के कारण अल्मोड़ा ने वाक ओवर किया। मैच में निर्णायक की भूमिका में सलीम सिद्दीकी, महिपाल लिंगवार, राजेंद्र सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, सोमू पंत, कमलेश तिवाड़ी, गोपाल सिंह, नितिन उप्रेती रहे। इस अवसर पर निदेशक शिक्षा आरके कुंवर, उत्तराखंड चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जिला खेल समन्वयक रवि रावत, सुरेश, विजेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें