देहरादून। इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-25 क्रिकेट लीग में पौड़ी की टीम ने चमोली की टीम को आठ विकेट और देहरादून बी टीम ने रुद्रप्रयाग की टीम को 28 रन से हरा कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बुधवार को तनुष ग्राउंड में पौड़ी व चमोली और देहरादून बी और रुद्रप्रयाग की टीम के बीच क्रिकेट के मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में चमोली की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम के लिए अनुराग राणा ने 40, विनय रावत ने 56 और सुबोधित आर्य ने 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौड़ी की टीम ने 31.3 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए शिखर शैल ने नाबाद 52, आयुष बिष्ट ने 36, और मनेंद्र रावत ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। उधर, जीएसआर ग्राउंड में देहरादून बी व रुद्रप्रयाग के बीच मुकाबला हुआ। देहरादून बी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खेकर 336 रन बनाए। टीम के लिए सौरव नौटियाल ने 75, अक्षय चौहान ने 63, शोभत सरीन ने 53, समीर ने 36, सन्नी कश्यप ने 31 व गौरव सिंह ने 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रप्रयाग की टीम 49.3 ओवर में 308 रन बनाकर आउट हो गई।