देहरादून में आत्महत्या करने पर उतारू एक युवक ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज टीचिंग अस्पताल कर्मियों के पसीने छुड़ा दिए।
अपनी गर्दन काटने का प्रयास कर चुके युवक ने भागने की कोशिश में अपना पैर भी तुड़वा लिया। बावजूद इसके उसने अस्पताल से भागने की कोशिश की, जिसके चलते उसे बेड पर बांधना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के करीब 25 वर्षीय एक युवक को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने बताया कि उसने आत्महत्या के इरादे से अपनी गर्दन काटने का प्रयास किया था। उसकी सांस की नली का कुछ हिस्सा भी कट गया था।