फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी में बादल फटने से तबाही, वीडियो में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन

Sun, 21 Aug 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
घटनास्थल से बह गया पूरा घर - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मरखोला गांव में बादल फटने से दो परिवारों का मकान बह गया। मौके पर मलबे से सात शव बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम करीब पौने सात बजे मरखोला गांव में भारी बारिश के दौरान बादल फटने से पूरा मकान बह गया। जिसमें दीपक सिंह (75) के दो बेटों के परिवार रहते थे।

मकान के एक हिस्से में चंदन सिंह उसकी पत्नी, दो बेटे, एक बेटी रहती थी। दूसरे हिस्से में स्व. मंगल सिंह की पत्नी, बेटा, बेटी रहते हैं। घटना से कुछ देर पहले बुजुर्ग दीपक सिंह चंदन सिंह के छोटे बेटे को लेकर घर के समीप बह रहे गदेरे के उफान की थाह लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटे तो गायब था मकान, बह रहे थे बर्तन

rain - फोटो : demo pic
घर लौटे तो वहां से तब तक मकान गायब था। बर्तन इत्यादि घरेलू सामान बह रहे थे। चंदन सिंह कुछ काम से बाहर गए हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू चलाया। सूचना मिलने तक मलबे से पांच शव बरामद कर लिए गए थे। इनमें सुनीता देवी पत्नी स्व. मंगल सिंह, सोनी देवी पत्नी दीपक सिंह, गोलू पुत्र चंदन शामिल हैं। रविवार तड़के दो और शव बरामद कर लिए गए।

ग्रामीण गोपाल सिंह नेगी ने बताया कि चंदन को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना पाकर प्रशासन की टीम एसडीएम पीएल शाह के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

वीडियो ‌में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें