फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में तीन हजार करोड़ बढ़ा पतंजलि का कारोबार

Thu, 28 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले तीन हजार करोड़ का कारोबार अधिक करने पर पतंजलि योगपीठ में जश्न का माहौल है। पतंजलि योगपीठ ने इस बार पांच हजार करोड़ का कारोबार किया है। योगपीठ के कर्मचारियों और स्वयं सेवकों ने मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को बधाई दी। योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में दस हजार करोड़ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए टीम भावना से जुट जाएंगे।
विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ की दोनों शाखाओं में बुधवार को खुशियां मनाई गई। आचार्यकुलम के छात्र भी जश्न में शामिल हुए। हरिद्वार और कनखल स्थित बाबा के सभी प्रतिष्ठानों में मिठाइयां बांटी गई। उच्च अधिकारियों ने विभागों में आकर कर्मनिष्ठा का संकल्प दिलाया। पदार्था स्थित सभी 35 प्रकल्पों में खुशियां मनाई गई।

दस हजार करोड़ का लक्ष्य
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जब दो हजार करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया था तब सभी आश्चर्यचकित रह गए थे। तभी सबने मिलकर ठान लिया था कि उत्तम औषधियों और उत्तम पदार्थों का निर्माण कर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को पीछे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


खुशी की बात है कि पिछले वर्ष के मुकाबले तीन हजार करोड़ रुपये अधिक का कारोबार किया गया है। यह सब कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हम व्यापार करने के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं। पतंजलि परिवार का लक्ष्य श्रेष्ठतम उत्पादन जनता के बीच लाकर उन कंपनियों को चुनौती देना है जो भारत को लूटने के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए दस हजार करोड़ का जो लक्ष्य दिया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें