शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, शिक्षक भर्ती में आने वाले गलत आवेदन रद्द होंगे।प्रदेश के मूल एवं स्थानीय युवा शिक्षकों के 2917 पदों पर चल रही भर्ती में शामिल होंगे।
उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों के 2,917 पदों पर चल रही शिक्षक भर्ती में अन्य प्रदेशों से गलत तथ्यों के आधार पर डीएलएड कर भर्ती में शामिल होने के मामले की जांच होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने 17 जून को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए कहा, शिक्षक भर्ती में आने वाले इस तरह के आवेदन रद्द किए जाएंगे।
लेकिन, प्रदेश में इन दिनों चल रही शिक्षक भर्ती में यदि उत्तराखंड के युवा अन्य प्रदेशों से डीएलएड का डिप्लोमा लेकर आते हैं, तो उनके लिए शिक्षक भर्ती का रास्ता खुला है। यही वजह है कि कुछ युवा गलत तथ्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों से डीएलएड कर उत्तराखंड में चल रही शिक्षक भर्ती में शामिल हो रहे हैं।