फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की पाठशाला के लिए अभिभावक तलाश रहे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। इन दिनों दून के अभिभावक शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अपनी बच्चों की पाठशाला के लिए स्कूलों की तलाश कर रहे हैं। शहर के निजी स्कूलों में एंट्री लेवल (नर्सरी, केजी और पहली) कक्षा में दाखिला को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 15 फरवरी तक स्कूल में बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अभिभावक केजी, नर्सरी और पहली कक्षा में प्रवेश के लिए अपने बच्चों के लिए स्कूल तो तलाश ही रहे हैं। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया समझने के लिए स्कूलों से संपर्क भी कर रहे हैं। उधर स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि 15 फरवरी तक स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। जबकि मार्च माह के पहले सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। कैम्ब्रिज स्कूल के एडमिशन सेल की फराह जामिल ने बताया कि 15 फरवरी तक एडमिशन की प्रकिया जारी रहेगी। इस संबंध में स्कूल की ओर से सूचित किया गया है। अभी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन कराने आ रहे हैं। अप्रैल माह में नए सत्र की पढ़ाई शुरू की जाएगी। वहीं कैंब्रियन हॉल स्कूल के एडमिशन सेल के एक अधिकारी ने बताया कि इन दिनों स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन करा रहे हैं। जाखन निवासी अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि इन दिनों वह अपनी बेटी के एडमिशन के लिए स्कूल तलाश रहे हैं। जिससे समय रहते वह अपनी बेटी का केजी में प्रवेश करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें