गैंग लीडर को मुठभेड़ के दौरान किया था गिरफ्तार
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पेटी गैंग में लगभग एक दर्जन सदस्य हैं। गैंग लीडर ममरेज और उसके साथी फारूख को पुलिस ने चार अप्रैल को भायला रोड पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जबकि इस गैंग के अन्य सदस्य फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
उत्तराखंड में भी की हैं वारदात
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि यह अंतर्राज्यीय गैंग है जो उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद, नागल, नानौता, मुजफ्फरनगर के पुरकाजी, रोहाना एवं उत्तराखंड में मंगलौर, रुड़की, झबरेड़ा में हाईवे पर कई होटल, ढाबों, कोल्हू (चरखी) पर लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इस पेटी गैंग के नाम से होटल ढाबों वालों में दहशत थी।
इसलिए है पेटी गैंग
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि ममरेज के गैंग की पेटी गैंग के नाम से क्षेत्र में दहशत बनी हुई थी। आरोपी अपने सीने से लेकर कमर तक कारतूसों को बेल्ट में लगाकर और हाथ में तमंचा लेकर आतंकित करते थे। जिस प्रकार पुराने समय में डकैत अपने सीने पर कारतूसों की पेटी बांधकर चलते थे। जिसका उद्देश्य सिर्फ लोगों में दहशत पैदा करना था। इसी कारण लोग इसे पेटी गैंग कहने लगे थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/