फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, तो पंचायत ने सुना दिया पूरे परिवार को गांव से निकालने का फरमान

Thu, 30 Aug 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में दुराचार पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले के निपटारे के लिए बुलाई गई पंचायत ने पीड़िता के परिवार को गांव से निकालने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


बुधवार को मामले में एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सहित पंचायत में शामिल रहे 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके को पत्र भेजकर बताया था कि गत अप्रैल में एक दबंग परिवार के युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया था।

आरोपी ने किशोरी को घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पिछले दिनों जब नाबालिग की अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जांच के दौरान नाबालिग की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

नाबालिग लड़की के परिवार वालों ने आरोपी युवक के परिवार वालों से शिकायत की और युवक के साथ उसका निकाह करने का प्रस्ताव भी रखा।

इसके बाद मामले के निपटारे के लिए पंचायत बुलाई गई। बताया जाता है कि पंचायत में मौजूद लोगों ने पीड़िता का आरोपी युवक से निकाह करवाने से भी इनकार कर दिया। साथ ही उसके परिवार को फरमान जारी कर दिया कि यदि वह इस मामले में शिकायत करेंगे तो उन्हें गांव में नहीं रहने दिया जाएगा।

कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी आसिफ, उसकी मां इमराना के साथ ही ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अतहर हसन और पंचायत में उपस्थित 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें