फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में 231 प्रत्याशी

Wed, 11 Jun 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला पंचायत सदस्य पद पर सभी ब्लाकों से 231 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

चकराता से चार उम्मीदवार
अब इस पद पर पूरे जिले में 231 उम्मीदवार मैदान में हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों की नामांकन पत्र वापसी विकासखंड मुख्यालयों पर हुई।

जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों ने जिला मुख्यालय में नामांकन वापस लिए। बताया कि चकराता से चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिए। अब वहां 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


कालसी से पांच के नाम वापस लेने के बाद 13 उम्मीदवार बचे हैं। विकासनगर से सात प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया, जिसके बाद 55 प्रत्याशी बचे हैं। सहसपुर में छह ने नाम वापस लिया। वहां अब 52 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


इसी तरह रायपुर से जिला पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया है। रायपुर से अब 40 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। डोईवाला से छह ने नाम वापस लिया। अब वहां 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें