फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में वर्चस्व को तैयार मंत्री परिवार

Fri, 04 Jul 2014 01:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा भाई कैबिनेट मंत्री हो तो भला छोटे राजनीति में कैसे पीछे रहें। उत्तराखंड पंचायत की सियासत में मंत्री प्रीतम सिंह का परिवार छाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


प्रमुख पद कब्जाने की पूरी तैयारी
प्रीतम के छोटे भाई चमन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दावा पेश कर रहे हैं तो दूसरे भाई राजपाल ने चकराता ब्लाक प्रमुख पद कब्जाने की तैयारी कर ली है।

राजपाल चकराता ब्लाक की रायगी क्षेत्र पंचायत सीट से निर्विरोध चुने गए हैं। इसके बाद वह प्रमुख पद पर बड़े दावेदार के तौर पर उभर आए हैं। खास बात यह है कि पहले भी वह ये कुर्सी संभाल चुके हैं।

दूसरी ओर, भाजपा के अब तक प्रमुख पद पर अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित न करने का भी लाभ राजपाल को मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो राजपाल को बड़े भाइयों चमन सिंह और प्रीतम का भी पूरा साथ मिल रहा है।,
विज्ञापन


चमन अपने लिए जिला पंचायत सदस्य जुटाने के साथ ब्लाक में छोटे भाई के लिए जुगत कर रहे हैं। वहीं, मंत्री पर दोनों भाइयों को जिताकर पंचायत में परिवार का वर्चस्व कायम करने का दारोमदार है।

चौहान पर विरासत का भार
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान इस बार भी अध्यक्ष की दौड़ में प्रमुख दावेदार हैं। सहसपुर के रसूलपुर सीट से जीती मधु जौनसार क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी हैं।

मुन्ना और प्रीतम के बीच सियासी लड़ाई से जिला वाकिफ है। ऐसे में दूसरी ओर, प्रीतम के भाई चमन मुकाबिल हैं तो मधु चौहान पर परिवार की राजनीतिक विरासत को बचाए रखने का जिम्मा भी है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि मुन्ना पार्टी में प्रदेश स्तरीय नेताओं के बीच पत्नी को भाजपा अधिकृत प्रत्याशी घोषित कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

वहीं, मधु का कहना है कि उन्होंने चुनाव सिर्फ जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए नहीं लड़ा। उन्हें अध्यक्ष बनना है। साफ है, इस बार अध्यक्षी के चुनाव में खूब घमासान के आसार हैं।

ब्लाक प्रमुख सीटों पर आरक्षण की स्थिति
क्षेत्र पंचायत का नाम - श्रेणी
चकराता - अनारक्षित
कालसी - अनारक्षित
विकासनगर - अनुसूचित जाति महिला
सहसपुर - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
रायपुर - अनारक्षित
डोईवाला - अनुसूचित जनजाति महिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें