फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बारिश के बाद मसूरी में बढ़ी ठिठुरन, दिन का तापमान 13 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। शहर में पिछले दो दिनों से हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और दिन के समय अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अचानक बढ़ी ठंड से लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह और शाम के साथ ही दिन में भी लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में तापमान में आई गिरावट का असर जनजीवन और कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। ठंड बढ़ने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। वहीं, पर्यटकों को भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी के पर्यटन स्थल अटल उद्यान, हाथीपांव, कैमल्स बैक रोड, बाटाघाट, लंढौर रोड़ सहित आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम में आए इस बदलाव के बीच आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मसूरी में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों को अब सर्दी के मौसम की दस्तक महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें