फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दोहराया इतिहास, दस सीटों में से नौ सीटों पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए जनपद की दस विधानसभा सीटों में से नौ पर कब्जा जमाया है। 2017 विधानसभा चुनाव की भांति कांग्रेस के प्रीतम सिंह ही अपना दुर्ग बचा पाए हैं। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा के रामशरण नौटियाल को मात दी। अन्य नौ सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को भारी अंतरों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा ने 2017 का इतिहास दोहराते हुए दस सीटों में से नौ सीटों पर कब्जा जमाते हुए कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया। मतदान के दौरान सभी सीटों पर कांटे की टक्कर बताई जा रही थी, लेकिन भाजपा ने सभी नौ सीटों पर उम्मीदों के विपरीत प्रदर्शन करते हुए भारी अंतरों से जीत दर्ज की है। रायपुर सीट पर भाजपा के उमेश शर्मा काऊ ने पिछली बार की ही तरह सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को 29,994 मतों से शिकस्त दी। जबकि दूसरे नंबर पर जीत का अंतर डोईवाला विधानसभा सीट पर रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने कांग्रेस के गौरव चौधरी को 28,891 मतों से मात दी। कैंट सीट पर भाजपा की सविता कपूर 20,938, ऋषिकेश से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद्र अग्रवाल 19057, मसूरी सीट पर गणेश जोशी ने 15325, राजपुर सीट पर भाजपा के खजानदास ने 11163, धर्मपुर से भाजपा के विनोद चमोली ने 9055, सहसपुर में भाजपा के सहदेव पुंडीर ने 8244, विकासनगर में भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान ने 5159 के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने चकराता सीट पर भाजपा के रामशरण नौटियाल को 9029 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव में आप, उक्रांद, अन्य छोटे दलों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। इनमें से कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाया।
विज्ञापन

रायपुर--
जीत का अंतर, मत प्रतिशत
29129
प्रत्याशी, पार्टी, मत प्राप्त
उमेश शर्मा काऊ, भाजपा, 65756
हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस, 35704
समिष्ठा, बहुजन समाज पाटी, 893
अनिल डोभाल, यूकेडी, 994
गंगा प्रसाद, आजाद समाज पार्टी, 109
जितेंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रवाटी विकास पार्टी, 65
नरेंद्र सिंह वर्मा, समाजवादी पार्टी, 141
नवीन पिरसाली, आम आदमी पाटी, 3992
प्रीति डिमरी, न्याय धर्मसभा, 129
राकेश बर्थवाल, राइट टू रिकॉल पार्टी, 51
राम पाल सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, 162
सुरेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी, 61
सुमन कर्नवाल, राष्ट्रीय समाज दल, 71
मौहम्मद अहसान, निर्दलीय, 115
शहीद रजा, निर्दलीय, 117
ऋषिकेश
जीत का अंतर, मत प्रतिशत
19057
प्रत्याशी, पार्टी, मत प्राप्त
जयेंद्र चंद्र रमोला, कांग्रेस, 33403
प्रेमचंद्र अग्रवाल, भाजपा, 52460
अनूप सिंह राणा, उत्तराखंड जनता पार्टी, 297
कदम सिंह, समाजवादी पार्टी, 173
कनक धनई, उत्तराखंड जनएकता पार्टी, 13080
जगजीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल, अमृतसर, 231
बबली देवी, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा, 80
मोहन सिंह असवाल, उक्रांद, 761
राजे सिंह नेगी, आम आदमी पार्टी, 2781
संजय श्रीवास्तव,न्याय धर्मसभा, 174
ऊषा रावत, निर्दलीय, 165
संदीप बस्नेत, निर्दलीय, 414
राजपुर
जीत का अंतर, मत प्रतिशत
11163
प्रत्याशी, पार्टी, प्राप्त मत
खजान दास, भाजपा 37027
राजकुमार, कांग्रेस, 25864
धन सिंह, बहुजन समाज पार्टी, 404
कमलेश माथुर, समाजवादी पार्टी, 178
डिंपल, आप, 4127
बिल्लू, उक्रांद, 108
रामू राजौरिया, आजाद समाज पार्टी, 213
विजय कुमार, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी, 122
अमर सिंह स्वेडिया, निर्दलीय, 396
मसूरी
जीत का अंतर, मत प्रतिशत
15325
प्रत्याशी, पार्टी, प्राप्त मत
गणेश जोशी, भाजपा, 44847
गोदावरी थापली, कांग्रेस, 29522
अशोक पंवार, बहुजन समाज पार्टी, 466
प्रेम किशन, आप, 2759
शकुंतला रावत,उक्रांद, 197
संजय मल्ल, समाजवादी पार्टी, 206
मनीष गुनियाल, निर्दलीय, 688
कैंट देहरादून
जीत का अंतर, मत प्रतिशत
20938
प्रत्याशी, पार्टी, प्राप्त मत
सविता कपूर,भाजपा, 45492
सूर्यकांत धस्माना, कांग्रेस, 24554
जसपाल सिंह, बहुजन समाज पाटी, 426
अनिरुद्ध काला, उक्रांद, 813
डॉ. आरके पाठक, समाजवादी पार्टी, 134
रविंद्र सिंह आनंद, आप, 3265
विनोद असवाल, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी, 73
मोहम्मद सलीम, पीस पार्टी, 181
गीता चंदोला, निर्दलीय, 76
दिनेश रावत, निर्दलीय, 1056
नंद किशोर सेमवाल, निर्दलीय, 109
सचिन क्षेत्री, निर्दलीय, 99
धर्मपुर
जीत का अंतर, मत प्रतिश
9055
प्रत्याशी, पार्टी, मत प्राप्त
दिनेश अग्रवाल, कांग्रेस, 47606
विनोद चमोली, भाजपा, 57761
ललित थापा, -, 682
किरन रावत, उक्रांद, 444
दीपक,-- 83
नसीर, - 131
बलबीर कुमार तलवार-, 65
बृजभूषण कर्णवाल, --, 45
मोहर सिंह कटारिया, -, 78
योगेंद्र चौहान, -, 3110
राजेंद्र सिंह नेगी, -, 47
सरदार खान, -, 50
सुंदर लाल थपलियाल, -, 97
गुलबहार, -, 107
जावेद खान, -, 449
नरेश् चंद्र बौठियाल, -, 378
वीर सिंह पंवार, 5149
राजेंद्र प्रसाद गैरोला,- 75
डोईवाला,
जीत का अंदर, मत प्रतिशत
28891
प्रत्याशी, पार्टी, मत प्राप्त
बृजभूषण गैरोला, भाजपा, 64158
गौरव, कांग्रेस, 35267
विनोद कुमार,-, 590
अजय कुमार कौशिक,-, 109
अनुराग कुकरेती, -, 140
प्रतीक बहुगुणा, -, 164
राजकिशोर सिंह रावत, -, 109
राजू मौर्य केतन,-, 3352
शिव प्रसाद सेमवाल, उक्रांद, 1834
जितेंद्र सिंह नेगी, 4733
त्रिवेंद्र रावत,-,179
संतोष दीक्षित, -, 285
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें