फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट की राह आसान: विदेश में यजमान, उत्तराखंड से अनुष्ठान, ऑनलाइन जुड़कर पंडित जी ने कराई सत्यनारायण की कथा

Thu, 24 Oct 2024 03:10 PM IST
रेनू सकलानी वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

विदेश में अनुष्ठान के दौरान पुरोहित दून से ऑनलाइन जुड़े रहे। देहरादून के राम विहार निवासी करन वार्ष्णेय और उनकी पत्नी अंकिता गुप्ता नौकरी के चलते पिछले तीन साल से जर्मनी में रहते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन पूजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट ने आज के समय में हमारे जीवन की राह को काफी आसान किया है। इंटरनेट अब धार्मिक अनुष्ठान कराने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से पंडित दून में बैठकर सात समुंदर पार धार्मिक अनुष्ठान करा रहे हैं। हाल ही में दून के एक पंडित अतुल शर्मा ने विदेश में ऑनलाइन जुड़कर सत्यनारायण की कथा कराई।

विज्ञापन


विदेश में सत्यनारायण की कथा को लेकर भारतीय मूल के आयोजकों के साथ ही उनके आसपास रहने वाले विदेशी लोगों में काफी उत्साह रहा। विदेश में इस पूरे अनुष्ठान के दौरान पुरोहित दून से ऑनलाइन जुड़े रहेे। देहरादून के राम विहार निवासी करन वार्ष्णेय और उनकी पत्नी अंकिता गुप्ता नौकरी के चलते पिछले तीन साल से जर्मनी में रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने जर्मनी में सत्यनारायण की कथा कराने का विचार बनाया। शनिवार को कथा हुई, इसके लिए पंडित अतुल शर्मा दून से ऑनलाइन जुड़े और विधि-विधान से कथा सुनाई। उन्होंने ऑनलाइन सबसे पहले गणेश पूजा कराई। इसके बाद सत्यनारायण की कथा सुनाई। पंडित अतुल शर्मा ने बताया कि कथा के लिए जर्मनी में ऑनलाइन जुड़े थे। इसके लिए पहले ही पूजन की सामग्री बता दी थी। जो जर्मनी में उन्हें मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दून से 2:30 बजे जुड़े तो जर्मनी में 11 बजे शुरू हुई पूजा

भारत और जर्मनी के समय में काफी अंतर है। इसे लेकर आयोजकों और पंडित पहले ही बात कर चुके थे। पंडित अतुल शर्मा दून से 2:30 बजे ऑनलाइन जुड़े तो वहां 11 बज रहे थे। 11 बजे ही पूजा शुरू हुई जो दोपहर 12:30 बजे तक चली।

विदेशी नागरिक भी हुए शामिल, ऑनलाइन जुड़े परिवार के लोग

जर्मनी में हुई सत्यनारायण की कथा में करन और अंकिता गुप्ता के साथ उनके आसपास रहने वाले विदेशी नागरिक भी शामिल हुए। करन ने बताया कि विदेशी नागरिकों को हमारी संस्कृति की हर एक चीज काफी पसंद है। कथा में भी एकजुटता और पूजा कराने का हर विधान उन्हें खूब पसंद आया। इसके साथ ही कथा में करन और अंकिता के परिवार के लोग भी ऑनलाइन जुड़े।

ये भी  पढ़ें...Uttarkashi:  मस्जिद को लेकर बवाल...धार्मिक संगठन ने निकाली रैली, बाजार बंद, पुलिस ने रोकने के लिए लगाए बैरियर

विदेश की धरती से विश्व कल्याण की गूंज

कथा में दून से जुड़े पंडित अतुल ने ऑनलाइन आरती कराई। आरती के बाद जयकारे लगवाए। इसी दौरान पंडित ने दून से विश्व का कल्याण हो का जयकारा लगवाया तो विदेश के लोगों ने भी जयकारा लगाया।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें