कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है।
- फोटो : अमरउजाला
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सितंबर पहले सप्ताह में खुलेगी। हर साल विदेशी पर्यटकों के लिए 90 दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग खोल दी जाती है।
इस वर्ष 18 मार्च से कॉर्बेट में जंगल सफारी कोरोना के चलते रोक दी गई थी और पर्यटन सत्र पूरा नहीं हो पाया था। नया पर्यटन सीजन 15 अक्तूबर से बिजरानी जोन के खुलने के साथ ही शुरू हो जाता है।
ढिकाला जोन 15 नवंबर से खुलता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी कॉर्बेट प्रशासन सितंबर में पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग खोलने जा रहा है। इस वर्ष पर्यटन सीजन को पिछले साल की तरह सुचारु करने की चुनौती है। दरअसल, कोरोना के चलते अभी राज्य की सीमा सील है। ऐेसे में पर्यटक नहीं आ पा रहे हैं।
कॉर्बेट पार्क में पर्यटन के लिए सितंबर पहले सप्ताह में ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जा रही है। नए पर्यटन सीजन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। -
राहुल, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व