रुड़की विस्फोट कांड में खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस ने पश्चिमी अंबर तालाब के एक युवक को हिरासत में लिया है।
बताया गया है कि यह युवक कुछ समय पहले भाजपा के युवा नेता वरुण गांधी पर हमला करने के मंशा से पीलीभीत में उनकी सभा में घुसा था।
उस समय भी यह युवक चर्चा में रहा था। दिनभर इसे छुड़ाने के लिए सफेदपोश चक्कर काटते रहे।
जारी है पूछताछ
रुड़की में हुए ब्लास्ट के मामले में खुफिया विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। बम धमाके के मामले में पुलिस टीम ने अंबर तालाब निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है।
इस युवक से अधिकारी कड़ी पूछताछ कर रहे है। हालांकि पूछताछ में क्या बातें सामने आई है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
वरुण की सभा में भी घुसा था
पुलिस अधिकारियों की माने तो पीलीभीत में कुछ समय पूर्व भाजपा के युवा नेता वरुण गांधी की रैली में यह युवक उन पर हमले के इरादे से घुस गया था। उस समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया था लेकिन बाद में इसे छोड़ दिया गया था।
इसी के मद्देनजर युवक पर शक की सुई गई थी। इस युवक को छुड़ाने के लिए दिन पर सफदेपोश पुलिस के चक्कर काटते रहे लेकिन अभी तक युवक को छोड़ा नहीं गया है। ब्लास्ट के मामले में उससे पूछताछ जारी है।