फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने पर युवकों को पीटा, वीडियो देखें

Tue, 09 Dec 2014 03:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादन के दीपनगर में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। परिजनों की ओर से लिखित में माफी मांगने के बाद ही आरोपियों की जान बच पाई।
विज्ञापन


स्कूल से लौट रही छात्राओं पर कसी फब्तियां
सोमवार को दीपनगर क्षेत्र में कुछ छात्राएं स्कूल से लौट रही थीं। इसी बीच तीन युवक उन पर फब्तियां कसने लगे। पहले तो छात्राएं चुप रही, लेकिन अपने इलाके में पहुंचते ही छात्राओं ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया।

एकत्र हुए लोगों ने युवकों को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को भीड़ के चुंगल से निकालकर थाने लाया गया।

इसी बीच आरोपी युवकों के परिजन भी आ गए। मुहल्ले के लोगों ने उनसे नाराजगी जताई। बाद में परिजनों ने लिखित में माफीनामा दिया, तब जाकर आरोपियों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें