फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घरों की रैकी कर चोरी करने वाला शातिर माल सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। बसंत विहार पुलिस ने दिन में घरों की रैकी कर चोरी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किया हुआ माल भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी ने वसंत विहार क्षेत्र के अंबीवाला में तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वसंत विहार नरेश राठौर ने बताया कि पांच दिसंबर को किरण देवी निवासी संजय कॉलोनी अंबीवाला ने थाने में तहरीर दी थी। बताया कि चार दिसंबर को शाम को चार बजे वह अपना घर बंद कर मायके गई थी। अगले दिन जब घर आई तो घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो घर में रखी ज्वेलरी और नकदी गायब थी। बताया कि इससे पहले ही गांव के नीरज और राजेश के घरों में भी ताले तोड़कर चोरी हुई थी। तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से चोरी में जेल गए आरोपियों का सत्यापन किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी की मदद और मुखबिर की सूचना पर टीम ने एक आरोपी दिलशाद निवासी लोहिया नगर पटेलनगर को हरबंशवाला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक सोने का मंगलसूत्र, लेडीज अंगूठी, चांदी के चार अंगूठी, चार जोड़ी पाजेब, चांदी का कमरगुच्छा बरामद किया। एसओ नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी पिछले महीने नवंबर में जेल से छूट कर आया था वह नशे का आदी है। आरोपी ने बताया कि काम न होने के कारण उसके ऊपर कर्जा हो रखा था। इसलिए वह दिन में साइकिल से घूमकर लोगों के घरों की रैकी करता था और जिस घर में ताला दिखाई देता था, उस घर में रात को ताला तोड़कर चोरी करता था। चोरी किए सामान को वह बेच देता था और रुपयों से नशे की लत को पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें