फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एक व्यक्ति में मिला कोरोना का नए वैरिएंट जेएन.1, घबराए नहीं, एक हफ्ते में ठीक हो रहे मरीज

Sat, 13 Jan 2024 01:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जेएन.1 वैरिएंट पॉजिटिव मरीज केवल एक सप्ताह में ठीक हो रहे हैं। उन्हीं मरीजों को समस्या हो रही है जिनको अन्य बीमारियां हैं या इम्यून सिस्टम कमजोर है।
 
विज्ञापन
वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून के एक व्यक्ति में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 की पुष्टि हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। यह ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट है और मल्टीपल म्यूटेशन के बाद बना है। यही वजह है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से यह घातक नहीं है।

दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नारायणजीत सिंह ने बताया कि जेएन.1 वैरिएंट पॉजिटिव मरीज केवल एक सप्ताह में ठीक हो रहे हैं। उन्हीं मरीजों को समस्या हो रही है जिनको अन्य बीमारियां हैं या इम्यून सिस्टम कमजोर है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दून अस्पताल में एच1एन1 पॉजिटिव स्वाइन फ्लू के दो बच्चे भर्ती, इन बातों का ध्यान रखने की जरूरत
विज्ञापन


जेएन.1 के मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोविड जांच के लिए 42 नमूने लिए गए। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें