फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ऑस्ट्रेलिया की महिला कोरोना पॉजिटिव, होटल में क्वारंटीन, अपनी मां के साथ योग सीखने आई थी ऋषिकेश

Sat, 13 Jan 2024 01:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आस्ट्रेलिया से अपनी मां के साथ योग सीखने ऋषिकेश आई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।  महिला ने शहर के किसी निजी लैब में अपनी कोरोना जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपोवन क्षेत्र के एक होटल में ठहरी विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला को होटल में ही क्वारंटीन किया गया है। वहीं प्रशासन ने होटल प्रबंधन को नई बुकिंग लेने से भी मना किया है। सात दिन बाद फिर महिला की कोरोना की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


आठ जनवरी को आस्ट्रेलिया से एक महिला अपनी मां के साथ तपोवन क्षेत्र में योग प्रशिक्षण के लिए आई थी। वह यहां गंगा किनारे स्थित शहर के एक होटल में ठहरी थी। बताया जा रहा है कि महिला ने शहर के किसी निजी लैब में अपनी कोरोना जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना होटल प्रबंधन ने प्रशासन व एलआईयू को दी। प्रशासन ने महिला को होटल में ही क्वारंटीन कर दिया। वहीं महिला के संपर्क में आए करीब 70-80 लोगों की भी कोरोना जांच की है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती, बोले मंत्री धन सिंह रावत-आयोग को भेजा है प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला होटल में ही क्वारंटीन है। होटल प्रबंधन को नई बुकिंग लेने के लिए रोका गया है। -डॉ. जगदीश चंद्र जोशी, प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी फकोटI

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें