फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे तक भालू से लड़ी 60 साल की वृद्घा, जीत ली जिंदगी की जंग

Mon, 26 Sep 2016 08:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
bear
उत्तराखंड के गोपेश्वर एक महिला ने भालू के साथ संघर्ष कर जिंदगी की जंग जीत ली। 60 वर्षीय महिला के साहस को देख जोशीमठ क्षेत्र में हर कोई स्तब्ध है। हालांकि महिला को गंभीर घायल स्थिति में बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रैफर कर दिया गया है। महिला के सिर और पीठ पर करीब पचास टांके लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
bear
नगर पालिका जोशीमठ के गोरंग मोहल्ला निवासी साठ वर्षीय बसंती देवी गांव से करीब सौ मीटर दूर मकान पर अकेले रहती है। शनिवार रात को करीब नौ बजे वह रसोई में रोटी बना रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
bear
इसी दौरान भालू ने महिला पर पीछे से झपट्टा मारकर हमला कर दिया। भालू महिला को घसीट कर खेतों की ओर ले गया। महिला ने हाथ में आए पत्थरों और डंडे से भालू के मुंह और आंखों पर प्रहार करना शुरू कर दिया।
   

4 of 6
Bear
महिला जोर-जोर से चिल्लाने भी लगी, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। महिला को भालू ने पीठ और सर में बुरी तरह से जख्मी कर दिया, लेकिन महिला इसके बावजूद भी उस पर पत्थर से वार करती रही।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
करीब आधे घंटे तक चले इस संघर्ष में भालू भी जख्मी हो गया था। जिससे हार मानकर महिला को वहीं छोड़कर वह जंगल की ओर भाग गया। रातभर महिला खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह छह बजे गांव के कुछ लोगों ने महिला को खेतों में पड़े देखा तो उसे 108 सेवा की मदद से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें