भीषण गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने कई स्थानों पर चल रहे पेयजल लाइनों की मरम्मत कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या दूर करने के लिए अधिकारी गंभीरता से काम करें।
विधायक ने विकासनगर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या की आ रही शिकायतों पर मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि जनता को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सके, इसके लिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। लो प्रेशर, पानी की सप्लाई का कम समय व खराब लाइनों की समस्याओं पर अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान जल संस्थान के सहायक अभियंता जयपाल सिंह, अवर अभियंता आलेंद्र, संपूर्ण गुंसाई, सुरेंद्र चौहान, दिनेश चौहान, राजेंद्र बिंजोला, नीरज ठाकुर, अमरजीत सिंह, रोशन नेगी मौजूद रहे।