फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार को अपने अफसरों पर भरोसा नहीं

Mon, 06 Oct 2014 03:12 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार को अब अपने आईपीएस अधिकारियों पर भी भरोसा नहीं रहा। आपदा की दृष्टि से राज्य के लिए अतिमहत्वपूर्ण मानी जाने वाली स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की बटालियन ठीक से खड़ी भी नहीं हुई थी कि कमांडेंट का पद आईपीएस से छीन लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में भी होने लगी उपेक्षा
इस पद पर सरकार ने सीआरपीएफ के अफसर धर्मेंद्र सिंह घुगत्याल को तैनाती दे दी। जबकि यह आईपीएस की कैडर पोस्ट है। अभी तक जो शासन में होता था वो अब पुलिस विभाग में भी होने लगा। 2013 के भयावह दैवी आपदा के बाद राज्य सरकार ने अपनी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स का गठन किया।

एक पूरी बटालियन बनाई गई और इसके कमांडेंट केपद को पीएसी व आईआरबी की तर्ज पर आईपीएस की कैडर पोस्ट के रूप में रखा गया। फिलहाल इस पद पर आईपीएस पी.रेणुका देवी तैनात थी, इस अफसर ने काफी कुछ काम भी किया लेकिन अचानक इन्हें हटा सीबीसीआईडी में एसपी के पद पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


और इनके स्थान पर सीआरपीएफ जम्मू कश्मीर में तैनात धर्मेंद्र सिंह घुगत्याल को प्रतिनियुक्ति पर लाकर तैनात कर दिया गया। प्रमुख सचिव गृह एमएच खान ने तैनाती की पुष्टि तो की लेकिन और कुछ भी बोलने से इंकार किया। बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव डीजीपी की तरफ से ही शासन को भेजा गया था।

आईपीएस कैडर पोस्ट पर सीआरपीएफ के अफसर की तैनाती से आईपीएस लॉबी में नाराजगी तो है लेकिन प्राइम पोस्टिंग के लिए धड़ों में बंटी आईपीएस एसोसिएशन भी आईएएस की तर्ज पर हाई कोर्ट जाने की निर्णय लेगी यह अभी कहना मुश्किल है। लेकिन शासन के बाद अब पुलिस विभाग में भी बाहरी अफसरों के आने की शुरूआत हो गई है।

मतलब भर के लिए बननी है एक्स कैडर पोस्ट
मजे की बात यह है कि पिछले दिनों हुए ट्रांसफर के दौरान तीन दिन पहले हुए आईपीएस के तबादलों में पीएचक्यू ने एक प्रपोजल निवेदिता कुकरेती को पौड़ी का एसपी बनाने और पौड़ी एसपी अजय जोशी को एसपी सीबीसीआईडी बनाने का भी भेजा था।

लेकिन शासन ने प्रस्ताव को यह कहकर लौटा दिया कि सीबीसीआईडी में एसपी का पद नहीं है इसलिए यह नहीं हो सकती। लेकिन एसडीआरएफ से हटाकर अब एसपी सीबीसीआईडी के पद पर आईपीएस पी.रेणुका देवी को तैनाती दे दी। अब इस पद को एक्स कैडर का नाम भर दे दिया गया।

यहां भी है बाहरियों का दबदबा
मौजूदा सरकार में अपने हाकिमों को दरकिनार करने का चलन तेजी से बढ़ा। दूरसंचार सेवा के अधिकारी दीपक कुमार गैरोला को आईएएस एसोसिएशन के विरोध के बावजूद शासन में सचिव नियुक्त कर दिया। जबकि सचिव आईएएस की कैडर पोस्ट है।

यूपी पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता संतराम को उत्तराखंड में लाकर नेशनल हाईवे डिविजन का चीफ इंजीनियर बना दिया गया। इस मामले में उच्च न्यायालय ने कुछ इंजीनियरों की अर्जी पर सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें