फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत वीएलई, सीएससी संगठन ने किया विधानसभा कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय पंचायत वीएलई, सीएससी संगठन ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा कूच किया। फब्बारा चौक पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर चेतावनी दी कि अगर मांगों पर पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन

नवंबर 2020 से अभी तक मानदेय न मिलने और 14वें वित्त की तर्ज पर 15वें वित्त के लिए भी अनुबंध किए जाने की मांग को लेकर न्याय पंचायत सीएससी, वीएलई संगठन तीन दिन से एकता विहार में धरना दे रहा है। बुधवार को संगठन की ओर से पंचायती राज निदेेशालय में भी धरना दिया था, लेकिन मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित संगठन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को एकता विहार में एकत्रित होकर विधानसभा के लिए कूच किया। नेहरू कॉलोनी स्थित फब्बारा चौक पर लगी बैरिकेटिंग के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सदस्यों ने मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपकर मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
सचिव रितेश जोशी ने कहा कि अगर पांच दिन के अंदर उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन कोर्ट की शरण में जाने को बाध्य होगा। प्रदर्शनकारियों में जगदीश जोशी, दीपचंद शर्मा, विक्रम सिंह, भानुकी, राकेश मोहन, संदीप चौहान , देवेंद्र सिंह, जगत सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजा सिंह, नीरज भारद्वाज, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें