जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि योजना का शासनादेश आ गया है। इसके बाद लोगों ने कनेक्शन लेने भी शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसी कनेक्शन को यदि कोई सामान्य वर्ग लेना चाहता है तो उसे 4250 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि योजना के तहत यही कनेक्शन पात्र व्यक्ति को केवल 100 रुपये में दिया जाएगा। बताया कि बड़ी संख्या में नए कनेक्शनों के लिए आवेदन आ रहे हैं।
एससी एसटी वर्ग को भी कनेक्शन में छूट
- जल संस्थान की ओर से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को भी नया कनेक्शन लेने में छूट दी जा रही है। यदि इस वर्ग का कोई व्यक्ति कनेक्शन लेना चाहता है तो वह जल संस्थान में आकर सभी दस्तावेज जमा कर छूट प्राप्त कर सकता है। हालांकि इस वर्ग को कनेक्शन में छूट लेने के लिए जाति प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य होगा।
ये भी पढ़ें...Ration Card: तीन हजार लोगों ने किए कार्ड सरेंडर, पात्र-अपात्र को लेकर है असमंजस तो यहां मिलेगी पूरी जानकारी
आठ हजार से अधिक बीपीएल कार्डधारकों को मिलेगा मौका
शहरी क्षेत्र में वर्तमान में आठ हजार से अधिक बीपीएल कार्डधारक है। हालांकि अपात्र लोगों के कार्ड सरेंडर कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिससे आने वाले समय में बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या में कमी आ सकती है। लेकिन पात्र सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।