फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के विकास में बाधक थे अनुच्छेद 370 व 35 ए, अब पीओके हासिल करने का संकल्प: उमा भारती

Fri, 20 Sep 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बोलीं, तीन साल में बदलेगी तस्वीर, स्विट्जरलैंड बन जाएगा कश्मीर
  • अनुच्छेद 370 व 35 ए कश्मीर के विकास में बाधक थे
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि कश्मीर तो भारत का है ही, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी हमारा है। वो दिन आएगा, जब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी हमारा होगा। देश की संसद ने 1997 में पीओके हासिल करने का जो संकल्प लिया था, अब हमें उसे पूरा करना है। उमा भारती  महानगर भाजपा के अनुच्छेद 370 और 35 ए को लेकर जनजागरण अभियान के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं।

विज्ञापन

राजधानी देहरादून के सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए कश्मीर के विकास में सबसे बड़ी बाधा थे, जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दूर कर दिया। अगले तीन साल में कश्मीर की तस्वीर बदल जाएगी और वह स्विट्जरलैंड बन जाएगा। पाकिस्तान का नाम लिए बगैर भाजपा नेत्री ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाना हमारा आंतरिक मामला है और इस पर कोई देश नहीं बोल सकता। यदि कोई देश ऐसा कर रहा है तो ये अनैतिक बात है।

 

उमा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में अलग निशान, अलग विधान और अलग प्रधान के विरोध में नारा दिया था कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। उन्होंने शहादत दी। कई वर्षों के संघर्ष के बाद केंद्र सरकार ने कश्मीर पर जो फैसला लिया, डॉ. मुखर्जी को इससे अच्छा तर्पण नहीं हो सकता। उन्होंने कश्मीर के विशेषाधिकार की वकालत करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर प्रांत का विशेषाधिकार होता है। लेकिन विशेषाधिकार का मतलब न तो आतंकवाद फैलाना है न संविधान की धज्जियां उड़ाना है।

 
उन्होंने कहा कि सहजता के साथ एक बहुत बड़ा फैसला लेकर मोदी-शाह ने बताया कि वे 56 इंच के सीने वाले नहीं 5600 इंच के सीने वाले हैं। उनसे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, विनोद चमोली, खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, पुनीत मित्तल, विश्वास डाबर, बलजीत सोनी समेत कई अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

विज्ञापन

रोटी-कपड़ा और छत ही नहीं इज्जत भी जरूरी है

भाजपा नेत्री ने कहा कि विरोधी लोग अकसर सवाल पूछते हैं कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने से क्या हुआ? लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने बताया कि राष्ट्र को एक बनाने के लिए ये क्यों जरूरी था। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और छत जीने के लिए जरूरी है, लेकिन उतनी ही जरूरी इज्जत भी होती है। कांग्रेस के लोगों को राष्ट्रीय आत्मा की बोली समझ में नहीं आती है।

नेताओं संग फोटो खिंचाने वालों को टिकट नहीं मिलता
उमा भारती पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर तंज किया जो खुद के चेहरे चमकाकर फोटो खिंचाने के लिए धक्कामुक्की करते हैं। उन्होंने कहा कि अटल, आडवाणी व नरेंद्र मोदी कोई फोटो खिंचाकर बड़े नेता नहीं बने। लेकिन आज उन्हें दुख होता है जब कार्यकर्ता धक्कामुक्की करते हैं। उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अटल जी को यह कहकर कश्मीर से लौटा दिया कि वे लोगों को बताएं कि उन्होंने बगैर परमिट कश्मीर की सीमा लांघ ली है। लेकिन आज सियासत बदल गई है। लोगों में खुद के लिए होड़ है। लोग बड़े नेताओं संग फोटो खिंचाने की होड़ करते हैं।  लेकिन फोटो खिंचाकर टिकट नहीं मिला करते। टिकट हासिल करने के लिए जनता के दिल में फोटों खिंचवानी होती है।

भव्य राममंदिर का निर्माण होगा
उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। रामलला के स्थान को लेकर अब कोई विवाद नहीं है। अब आस्था का सवाल नहीं बचा। अदालत में जो विवाद है, वो बाकी भूमि को लेकर है। वे भी चाहती हैं कि जल्दी फैसला हो और वहां भव्य राम मंदिर बनें।
 
विज्ञापन

मंदी तो सांसों की अवरोह और आरोह की तरह है

उमा भारती ने कहा कि मंदी तो सांसों के अवरोह और आरोह की तरह है। यकीन मानिए देश में ऐसी आर्थिक प्रगति कभी नहीं हुई। सबको अपने पांव पर खड़े होने का अधिकार मिला है। पी चिदम्बरम का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि जो मंदी-मंदी चिल्लाते थे, वे जेल चले गए।

गंगा का कार्य होकर रहेगा
उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे जो कार्य होने हैं, उनकी लांचिंग हो गई। जो कार्य नहीं दिखाई दे रहे हैं, वे बड़े काम हैं। उसमें समय मिलेगा। लेकिन जो काम होगा, वो हजारों साल चलने वाला काम होगा।
 
राहुल पर चुटकी: उमा भारती ने राहुल गांधी पर चुटकी ली कि उनकी दुर्गति हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें