फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टॉप बताएगा कहां है मंजिल...

Wed, 11 Sep 2013 07:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून के बस स्टॉप भी अब दिल्ली के अति आधुनिक बस स्टॉप का अहसास कराएंगे। जिसमें डिजिटल डिस्पले होगा। जो यात्रियों को यह बताएगा कि इस रूट पर कौन कौन सी बसें संचालित होती हैं और कितनी दूरी पर गंतव्य है।
विज्ञापन


बैठने के लिए भी आराम दायक बेंच होंगे। आकर्षक विज्ञापन भी देखने को मिलेंगे। पहला मॉडल जाखन में बन गया है। गुरुवार को उसका उद्घाटन मेयर विनोद चमोली करेंगे।

तस्वीरों में देखें...राजनीति के बीच केदारबाबा का 'महाभिषेक'

68 बस स्टॉप
दून में ऐसे 68 बस स्टॉप एक प्राइवेट कंपनी बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) के तहत नगर निगम के लिए बना रही है। इस योजना की पूरी अवधारणा नगर निगम ने तय की है।
विज्ञापन


यह बस स्टॉप पूरी तरह से दिल्ली की तरह होंगे। कंपनी बस स्टॉप नगर निगम के लिए निशुल्क बनाएगी। लेकिन जो विज्ञापन इन बस स्टॉप में लगेंगे, उसका रुपया कंपनी वसूलेगी।

पढें, केदारनाथः डमरू बजा नहीं, महाराज ने बजा दिया 'डंका'

जाम से मिलेगी निजात
हालांकि कंपनी को सालाना बीस लाख रुपये नगर निगम के खाते में भी जमा करने होंगे। मेयर विनोद चमोली ने बताया भविष्य में बस स्टॉप की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इससे एक फायदा यह भी होगा कि सिटी बसें केवल इन्हीं स्टॉप में रुकेंगी। जिस कारण जाम भी कम लगेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें