फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में कोरोना संक्रमित नौ मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के बाद अब संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इससे शासन प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

देहरादून जिले में सोमवार को 24 घंटे के भीतर 870 नये मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस दौरान कोरोना संक्रमित नौ मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसमें ऋषिकेश एम्स में दो, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेलनगर में पांच और सिनर्जी अस्पताल बल्लूपुर चौक में एक मरीज शामिल है। सोमवार को देहरादून जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 12900 थी।
श्मशान घाट में हो रही दिक्कत
कोरोना संक्रमित लोगों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए रायपुर में अस्थायी श्मशान घाट में अव्यवस्था है। यहां पर लकड़ियां और कर्मचारी नहीं हैं। सोमवार को हरबर्टपुर निवासी 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत पर परिजनों को यहां परेशानी हुई। मजबूरी में उन्होंने खुद ही लकड़ियां इकट्ठी कर अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने जिला प्रशासन व नगर निगम के अफसरों को फोन किए, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल दी। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कहा कि अस्पताल में तीसरी लहर में संक्रमितों की मौत होने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस को चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद श्मशान घाट खुलवाया गया। लकड़ी आदि की व्यवस्था करना प्रशासन और नगर निगम की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें