फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में चार साल की मासूम को किया अगवा और फिर दी दर्दनाक मौत

Sat, 30 Mar 2019 09:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र से अगवा कर मासूम रोशनी की हत्या के मामले में प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है। हत्या की साजिश में बच्ची की दादी, बुआ भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दादी, बुआ, बुआ के प्रेमी मुख्य आरोपी यूनुस को गिरफ्तार कर एक किशोर को भी हिरासत में लिया है। आरोपित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा। यूनुस बच्ची को जंगल में ले गया और किशोर के साथ मिलकर कांच की बोतल से वार कर बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। यहां तक कि आरोपियों ने बच्ची की एक आंख तक निकाल दी थी। 

जंगल से बच्ची का शव बरामद

शनिवार शाम कोतवाली में सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को इस्लामनगर वार्ड संख्या 4 निवासी इरफान ने बाजार पुलिस चौकी को सूचना दी थी कि उसकी चार वर्षीय बेटी रोशनी आंगनबाड़ी केंद्र से गायब है। कोई अज्ञात युवक उसे ले गया है।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कंचनपुरी सत्रहमील निवासी यूनुस को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर भिलैया के जंगल से बच्ची का शव बरामद कर लिया। मामले में रात में ही एसएसपी और एएसपी ने भी कोतवाली पहुंचकर जानकारी ली। रात में ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मामला पारिवारिक रंजिश का है। 

संदिग्ध हालात में किशोरी लापता

उधर हरिद्वार जिले के भगवानपुर मक्खनपुर में किराये के मकान में रह रहे एक परिवार की नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग किशोरी की बरामदगी की मांग की है। 

यूपी के एक जिले का एक परिवार काफी समय से भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर में किराए पर रहता है। किरायेदार किसी फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार को किरायेदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी नाबालिग पुत्री गुरुवार को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी पुत्री नहीं मिली। किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री को ढूंढने की पुलिस से मांग की है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसके आधार पर नाबालिग किशोरी की तलाश की जा रही है।

सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

देहरादून के विकासनगर में सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने विकासनगर थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की। बता दें कि बीते सोमवार को पीड़िता अपनी शिकायत लेकर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक महेश जोशी के पास गई थी। आरोप है कि उस दौरान पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी।

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में रह रही एक नाबालिग का आरोप है कि सात महीने पहले उसकी क्षेत्र के एक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को सैन्यकर्मी बताया था। इस बीच वह उसे मसूरी ले गया। जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दो महीने उसे देहरादून में किराए के कमरे में भी रखा। यहां आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इससे वह सात महीने की गर्भवती है। नाबालिग ने कहा कि उसे बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन

शिकायत लेकर घूमती रही पीड़िता

नाबालिग ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को बताया कि वह शिकायत लेकर पहले देहरादून के पटेलनगर थाने गई थी। लेकिन, थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे महिला हेल्पलाइन भेज दिया गया। इसके बाद वह विकासनगर थाने गई, लेकिन यहां भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। 

मामला नाबालिग से दुष्कर्म का है। विकासनगर पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- भूपेंद्र सिंह धोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें