लुटेरों को थी सटीक जानकारी
जिस परिवार में बदमाशों ने सनसनीखेज लूट की घटना को अंजाम दिया उसके बारे में बदमाशों को सटीक जानकारी थी। बदमाशों ने दूसरी मंजिल पर एक कमरे को ही निशाना बनाया। जबकि तीसरी मंजिल पर भी कमरे हैं और परिवार रहता है।
बदमाशों ने लिया दूध
जिस समय बदमाश लूटपाट कर रहे थे उसी समय दूध वाले ने दरवाजे पर दस्तक दी। अनुमान है कि बदमाशों ने दूध वाले से स्वयं दूध लेकर उसे चलता कर दिया। परिजनों को घर में दूध रखा मिला। पुलिस दूधवाले से संपर्क करने में जुटी है।
एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा, सीसीटीवी फुटेज ली कब्जे में
एसपी संजीव त्यागी, सीओ बिजनौर अरुण कुमार सिंह, सीओ नजीबाबाद महेश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। सीओ बिजनौर, सीओ नजीबाबाद और थाना प्रभारी संजय पांचाल ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से लुटेरों की फुटेज कब्जे में ली। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि घटना को चार बदमाशों ने अंजाम दिया। चारों सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मौजूद हैं। एसपी ने कहा कि घटना के खुलासे और बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/