फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haris Farooqui: आईएसआईएस एजेंट हारिस को लेकर दून पहुंची NIA की टीम, कई स्थानों पर लेजाकर की पूछताछ

Tue, 02 Apr 2024 08:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun News: पिछले दिनों असम की एसटीएफ ने देहरादून निवासी हारिस फारुकी को गिरफ्तार किया था। हारिस को आतंकी संगठन आईएसआईएस का भारत प्रमुख बताया जा रहा है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस के भारत प्रमुख हारिस फारुकी से देहरादून में कई स्थानों पर ले जाकर पूछताछ की। इस दौरान टीम उसे लेकर हारिस के घर भी पहुंची थी। इसके साथ ही लक्खीबाग पुलिस चौकी में भी एनआईए ने हारिस से पूछताछ की। कई दौर की पूछताछ के बाद एनआईए हारिस को लेकर मंगलवार की सुबह देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों असम की एसटीएफ ने देहरादून निवासी हारिस फारुकी को गिरफ्तार किया था। हारिस को आतंकी संगठन आईएसआईएस का भारत प्रमुख बताया जा रहा है। बताया गया था कि हारिस ने देशभर में धमाकों के लिए कई स्थानों को चिह्नित किया था।

पुलिस इंटेलिजेंस को भी इस बात की भनक लगी थी। इसके लिए स्थानीय पुलिस और राज्य की एसटीएफ भी हारिस की तलाश कर रही थी। इस बीच पता यह भी चला कि हारिस पिछले साल जुलाई माह में देहरादून भी आया था। असम एसटीएफ ने हारिस से जरूरी पूछताछ के बाद उसे एनआईए को सौंप दिया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीबीआई डीएसपी तेज प्रकाश देवरानी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, कई घोटालों का किया पर्दाफाश

विज्ञापन

अब एनआईए ने उसकी कस्टडी लेकर कई दौर में पूछताछ की। इस बीच एनआईए हारिस को लेकर सोमवार को देहरादून पहुंची थी। एनआईए की टीम हारिस को उन सब जगहों पर लेकर गई, जहां पर वह जुलाई में आया था। हारिस को उसके घर भी ले जाया गया था।

बताया जा रहा है कि हारिस के सामने उसके परिजनों से भी जानकारी जुटाई गई है। लेकिन, बीते 10 वर्षों से हारिस का अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं था। ऐसे में जरूरी पूछताछ के बाद एनआईए उसे लक्खीबाग पुलिस चौकी लेकर आई जहां फिर उससे पूछताछ की गई। इसके बाद एनआईए मंगलवार तड़के उसे लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें