हेली टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण अनिवार्य
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के यात्री हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। साथ ही एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकते हैं। इस बार भी आईआरसीटीसी के माध्यम हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: प्रदेश में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार
पिछले साल चारधाम यात्रा में हेली सेवा का एकतरफ का किराया
सेवा किराया प्रति यात्री (रुपये में)
सिरसी से केदारनाथ 2,749
फाटा से केदारनाथ 2,750
गुप्तकाशी से केदारनाथ 3,870