फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और न्यू ईयर, मस्ती का डबल डोज

Sun, 22 Dec 2013 04:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस और नए साल का जश्न, साथ में विंटर हाली डे, यानी मस्ती का डबल डोज। कई परिवारों ने इस मौके पर एंज्वाय के लिए प्रोग्राम बना लिए हैं। आप भी जश्न में शामिल होने के लिए अपनी पसंदीदा जगह जा सकते हैं।
विज्ञापन


अगर आप जाने का मूड बना चुके हैं तो तैयारी जल्दी कीजिए क्योंकि नए साल पर सैलानियों की बाढ़ के चलते आपको होटलों और ट्रेनों में जगह मिलने में मुश्किल आ सकती है। इन छुट्टियों में छात्र जहां घर जाने की तैयारी में हैं, वहीं तमाम लोगों ने हिल स्टेशन की बुकिंग पहले ही करा रखी है।

नए साल की वजह से ट्रेन और बसों में नो रूम की स्थिति चल रही है है। यहां से दिल्ली और दिल्ली से दून आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। लगभग यही हाल बसों का भी है।
विज्ञापन


हर साल आते हैं सैलानी
नए साल के जश्न में दिल्ली व आसपास के राज्यों से हजारों की तादाद में यात्री मसूरी पहुंचते हैं। वहीं देहरादून से भी कई परिवार दिल्ली या अन्य स्थानों पर जाते हैं। इस दौरान ट्रेन और बसें खचाखच भरी रहती हैं।

शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों पर बेहद भीड़ रही। सबसे ज्यादा रिजर्वेशन दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के हुए। यही हाल बसों का भी है। ऑनलाइन बुकिंग से 28, 29, 30, 31 दिसंबर को दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बसों में ज्यादातर टिकट बुक हो चुके हैं।

बढ़ाई जा सकती हैं बसें
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उत्तराखंड परिवहन के जीएम परिचालन दीपक जैन ने बताया कि यात्रियों को बसों की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। दिल्ली से दून के लिए और यहां से दिल्ली के लिए अभी पर्याप्त बसें हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें