फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीपैड देने से सेना का इनकार: सामरिक और सुरक्षा की दृष्टि से जताई असमर्थता, अब जोशीमठ और पिथौरागढ़ में होगा निर्माण

Thu, 12 May 2022 04:22 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में यूकाडा के स्तर पर 51 हेलीपेड तैयार किए जा चुके हैं। इनमें चिन्यालीसौड़, नैनीसैनी, गौचर, पंतनगर और जौलीग्रांट में बड़े हेलीपैड हैं। जोशीमठ और पिथौरागढ़ में सेना के अधीन हेलीपैड का यूकाडा ने उपयोग करने की इच्छा जताई है, लेकिन सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के जोशीमठ और पिथौरागढ़ के हेलीपैड का उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) उपयोग नहीं कर सकेगा। सामरिक और सुरक्षा की दृष्टि से सेना ने हेलीपैड देने में असमर्थता जता दी है। अब मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने चमोली और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों को दोनों स्थानों के आसपास हेलीपैड के लिए नई जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की बैठक में ये निर्देश दिए। यह बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेनी थी। लेकिन वह बैठक में शामिल नहीं हो सके। मुख्य सचिव ने बैठक में प्राधिकरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में बताया कि प्रदेश में यूकाडा के स्तर पर 51 हेलीपेड तैयार किए जा चुके हैं। इनमें चिन्यालीसौड़, नैनीसैनी, गौचर, पंतनगर और जौलीग्रांट में बड़े हेलीपैड हैं। जोशीमठ और पिथौरागढ़ में सेना के अधीन हेलीपैड का यूकाडा ने उपयोग करने की इच्छा जताई है, लेकिन सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...डॉक्टर को धमकी का खुलासा: तीसरी में पढ़ रहे छात्र ने टोनी कक्कड़ का गाना सुनने के बाद किया प्रैंक, पूछताछ में जवाबों से पुलिस को भी हैरत में डाला
मुख्य सचिव भी सेना के इस तर्क से सहमत दिखे। उन्होंने जिलाधिकारियों को ताकीद किया कि वे जल्द से जल्द भूमि की तलाश करें जहां नए हेलीपैड तैयार किए जा सकें। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें