फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, एक अप्रैल से होंगी लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
- नियामक आयोग तय करेगा यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल की नई दरें
विज्ञापन


- ऊर्जा निगमों ने मांगी हुई है 18.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की नई दरें मंगलवार को जारी होंगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग इनकी घोषणा करेगा जो कि एक अप्रैल से प्रदेशभर में लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश में इस साल यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी है। तीनों ऊर्जा निगमों के इस प्रस्ताव पर नियामक आयोग ने प्रदेश में 18 फरवरी को कर्णप्रयाग, 20 फरवरी को मुनस्यारी, 23 फरवरी को रुद्रपुर और 27 फरवरी को देहरादून में इन प्रस्तावों पर जनसुनवाई की थी। इसके बाद आयोग ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नई बिजली दरों का निर्णय लिया है। चुनावी वर्ष में आयोग के सामने बिजली दरों पर फैसले की चुनौती है। आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि मंगलवार को दरों की घोषणा की जाएगी जो कि एक अप्रैल से प्रदेशभर में सभी उपभोक्ता श्रेणी में लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें