कौशल गौतम अब कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन के नए अधिशासी अधिकारी (सीईओ) होंगे। बुधवार को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। पूर्व सीईओ अभिषेक राठौर ने उन्हें कार्यभार सौंपा। क्लेमेंटटाउन रेजिडेट्स वेलफेयर सोसाइटी ने नए का स्वागत करने के साथ पुराने सीईओ को विदाई देकर सम्मानित किया।
एक अप्रैल को रक्षा मंत्रालय की ओर से देशभर में कई सीईओ के तबादले के आदेश जारी किए थे। क्लेमेंटटाउन बोर्ड सीईओ का तबादला रक्षा संपदा अधिकारी दिल्ली सर्कल किया गया, जबकि बरेली के सीईओ कौशल गौतम को क्लेमेंटटाउन का नया सीईओ बना गया। इस मौके पर क्लेमेंटटाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के सचिव और सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे ने नए सीईओ का स्वागत करते हुए कहा कि अभिषेक राठौर ने तीन साल के कार्यकाल में पेयजल की सुविधा, फुटबॉल ग्राउंड, बच्चों के लिए आधुनिक पार्क, मछली तालाब का सुंदरीकरण आदि विकास कार्य कराए।
अभिषेक राठौर ने क्षेत्रवासियों की ओर से मिले सहयोग के लिए आभार जताया, जबकि नए सीईओ ने आश्वासन दिया कि लोगों के साथ मिलकर कैंट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वेलमड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. चेतन शर्मा, सदस्य बीना नौटियाल, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मोहन जोशी, सुंदर लाल सेमवाल, डीपी बडोनी, जयपाल सिंह रावत, कैप्टन एसएस राठौर, कैंट कर्मचारी यूनियन, कैंट आफिस का स्टाफ मौजूद था।