फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: मामी की चाहत में भांजे ने खेला खूनी खेल, मामा को दी रूह कंपाने वाली मौत, हत्या का तरीका देख कांप उठे पुलिसवाले

Mon, 23 May 2022 11:19 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

पुलिस के अनुसार सौरभ ने बताया कि मार्च 2021 से उसके मामी प्रीती उर्फ लाडो से अवैध संबंध थे। बृजमोहन अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। मामा को उन दोनों के संबंधों के बारे में भनक लग गई थी। 20 मई की शाम उसने अपने मामा को शराब पिलाने के लिए खेत पर बुलाया।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के काशीपुर में मामी से अवैध संबंधों के चलते सगे भांजे ने ही बृजमोहन की हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्थर से चोट पहुंचाने और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बृजमोहन की पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार किया है। पत्नी के खिलाफ हत्याकांड का षड़यंत्र रचने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 20 मई की रात करीब 11 बजे ग्राम गोपीपुरा स्थित खाली खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त गोपीपुरा निवासी बृजमोहन (31) पुत्र शिवचरन सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार 20 मई की शाम बृजमोहन घर के पास लगे फ्रीजर से ठंडा पानी लाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं आया। 

उसका शव फ्रीजर के पास खेत में लहूलुहान पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट और गले में रगड़ के निशान थे। पुलिस ने बताया कि बृजमोहन के भाई बुद्ध सिंह ने अपने सगे भांजे सौरभ पर हत्या करने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस और एसओजी की टीम ने सौरभ को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कबूल लिया।  
विज्ञापन

बृजमोहन और प्रीति ने किया था प्रेम विवाह

पुलिस के अनुसार सौरभ ने बताया कि मार्च 2021 से उसके मामी प्रीती उर्फ लाडो से अवैध संबंध थे। बृजमोहन अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। मामा को उन दोनों के संबंधों के बारे में भनक लग गई थी। 20 मई की शाम उसने अपने मामा को शराब पिलाने के लिए खेत पर बुलाया और नशे की हालत में सिर पर पत्थर मारकर और लोअर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से शराब के गिलास और खाली बोतल बरामद की है। पुलिस के अनुसार शिवचरन हेमपुर डिपो से ही रिटायर हुए थे और बृजमोहन भी हेमपुर डिपो में मजदूरी करता था। वर्ष 2005 में बृजमोहन का गोपीपुरा में ननिहाल में रह रही मुरादपुर, हापुड़ (यूपी) निवासी प्रीती कौर से प्रेम विवाह हुआ था। उसका एक बेटा और बेटी है। 

ऐसे शक के दायरे में आई पत्नी 

वारदात के बाद प्रीती की भूमिका ने उसे शक के दायरे में ला खड़ा किया। वह बार-बार पुलिस अधिकारियों को फोन कर पति का पोस्टमार्टम न कराने के लिए गुहार लगाती रही। वह इसे दुर्घटना बता रही थी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी पत्नी प्रीती का हत्या का षड्यंत्र रचने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में चालान किया गया है। 

ये भी पढ़ें...मसूरी में सेक्स रैकेट: दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं महिलाएं, ग्राहकों से ऐसे करते थे संपर्क, सच जानकर पुलिस भी चौंकी


 
विज्ञापन

शराबी बन गया था सौरभ 

पूछताछ में सौरभ ने कहा कि मामी की चाहत में ही वह शराब पीना सीख गया था। मामी के पास आते-जाते रहने के बहाने वह अपने मामा को शराब पिलाने लगा और खुद भी साथ बैठने लगा। पहले भी दो बार सौरभ की अपने मामा के साथ कहासुनी हो चुकी थी, लेकिन सगा भांजा होने की वजह से बृजमोहन ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें