फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के निर्माणाधीन सूखे बंदरगाह को भारतीय भूभाग में जोड़ने का रास्ता साफ, दिल्ली से आई टीम ने चिह्नित की जगह

Thu, 06 Aug 2020 02:26 AM IST
अलका त्यागी विनोद काला, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)

सार

  • भैंसाझाला के निकट बनेगी संयुक्त जांच चौकी 
विज्ञापन
यहीं बनेगा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के निर्माणाधीन पुल और सूखे बंदरगाह को भारतीय भूभाग से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। बनबसा के सुदूरवर्ती गांव भैंसाझाला एवं लाटाखल्ला के समीप से नेपाली पुल और सूखे बंदरगाह को जोड़ने के अलावा संयुक्त जांच चौकी (इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट) बनाने को लेकर दिल्ली से आई सर्वे टीम ने यहां जगह चिन्हित कर ली है।

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि अब नेपाल के चांदनी गांव से भारत को जोड़ने वाले रास्ते को जगबूड़ा पुल के पास एनएच से जोड़ा जाएगा। नेपाल सरकार पिछले चार वर्ष से बनबसा सीमा से लगे नेपाल के गांव चांदनी में पुल और कंचनभोग में सूखे बंदरगाह का निर्माण करवा रही है।

इसकी चेकिंग को लेकर भारत में कस्टम,  इमिग्रेशन चेकपोस्ट एवं सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त जांच चौकी (इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट) का निर्माण अब बनबसा के गढ़ीगोठ के भैंसाझाला में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 हेक्टेयर जमीन पर होगा चेकपोस्ट का निर्माण

पहले इसका निर्माण बनबसा से नेपाल जाने वाले वैधानिक मार्ग पिलर संख्या सात के पास किया जाना था, लेकिन अब इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या 11 के निकट भैंसाझाला एवं लाटाखल्ला गांव के समीप होगा।

इसके लिए लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रमोद कुमार एवं राइट्स लिमिटेड कंपनी के जीएम बीएस सेहरावत, डीजीएम एसपी लाल, जेजीएम आशुतोष जसपाल के अलावा सर्वे टीम में आए सदस्यों ने जगह का चयन कर लिया है। संयुक्त जांच चौकी का निर्माण 40 हेक्टेयर जमीन पर किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें